Logo
ब्रेकिंग
धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं... चीनी की महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब तर्क; बोले- '40 पार वाले खाना छोड़ दें, बढ़नी... दिल्ली के तिलक नगर में सनसनी: घर में घुसकर 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या, जिम ट्रेनर... नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही: 162 शव बरामद, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लोग लापता;... Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद...
Header Ad

शहडोल में किराना दुकानों पर चोरों ने लगाई सेंध, कोल्ड ड्रिंक पीते हुए बाहर निकले

शहडोल।  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में चोरी और दुर्घटनाओं की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, लगातार कई स्थानों पर चोरियां एक के बाद एक हो रही हैं। बीते वर्षों की तुलना की जाए तो बीते 6 माह के दौरान चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, वहीं पहले की तुलना में बदमाशों तक पुलिस कम ही पहुंच पा रही है। कुछ दिन पहले दो बड़े पुलिस अधिकारियों के घर पर चोरी होने के बाद यह चर्चा रही कि अब जब पुलिस ही असुरक्षित है तो आमजन कहां सुरक्षित होंगे। संभाग के सबसे बड़े सब्जी मंडी और व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र शहडोल स्थित तीन किराना दुकानों में सेंधमारी की गई, तीन से चार बदमाशों ने आधी रात दुकान के पीछे से प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया।

आज सुबह जब किराना कारोबारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है, बताया गया कि अनिल किराना,लाल साईं कलेक्शन नाम की कपड़ा दुकान और आदर्श किराना नाम के तीन दुकानों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद भी हो गए, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट आदि को बुलाया गया है, जिससे बदमाशों की शिनाख्त करने में आसानी हो सकती है।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बदमाश दुकान से निकलते समय हाथ में चोरी का समान और कोल ड्रिंक की बोतल से ठंडा पीने का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश छत पर बैठे और वहां पर कोल्ड ड्रिंक पार्टी का इंजॉय भी किया,दुकानों की छत पर भी कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें पड़ी हुई मिली। हालांकि पूरे क्षेत्र में पुलिस निगरानी रख रही है, जिससे सबूत के साथ छेड़छाड़ ना हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.