Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

आतंकियों की ग्रुप फोटो आई सामने, देश गम और गुस्से में, जाल बिछा रही हैं सुरक्षा एजेंसियां

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के एक दिन बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने चारों आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इस हमले में 26 बेगुनाह सैलानियों की जान गई थी, और अब पूरा देश शोक और आक्रोश से भर गया है। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है, और इनमें से कम से कम दो विदेशी बताए जा रहे हैं।

हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली
इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की प्रॉक्सी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे जोर-शोर से इन आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं और इस खूनी हमले की साजिश को बेनकाब करने की दिशा में काम कर रही हैं।

कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री, पीएम ने रद्द की विदेश यात्रा
गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत कश्मीर का दौरा कर हालात की समीक्षा की और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो उस वक्त सऊदी अरब दौरे पर थे, हमले की सूचना मिलते ही यात्रा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आए। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा, “इस नृशंस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें सज़ा ज़रूर मिलेगी। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग है और और भी मजबूत होगी।”

शहीदों को श्रद्धांजलि, अंतिम विदाई में उमड़ा देश
अमित शाह ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, “भारत आतंक के सामने झुकेगा नहीं। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” पीड़ितों के पार्थिव शरीर अब उनके घरों को भेजे जा रहे हैं, जहां अंतिम संस्कार के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.