Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

4 बहनों के इकलौते भाई ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप

गुरदासपुर : 4 बहनों के इकलौते भाई द्वारा खौफनाक कदम उठाने खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जिले के निकटवर्ती गांव पाहड़ा का मामला है, जहां युवक ने जहरीली दवा निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सरवन (उम्र 26 साल) पुत्र सुरजीत राज के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति और उसकी पत्नी उनके घर आए और उनके बेटे सरवन के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक के पिता सुरजीत राज और उसकी बहनों का कहना है कि सरवन ने धमकियों के डर से जहरीली दवा निगल ली। आपको बता दें कि सरवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और 4 बहनों का इकलौता भाई था। उनके पिता एक गैस एजेंसी में काम करते हैं जबकि सरवन खुद जेसीबी चालक थे। परिजनों ने मांग की है कि सरवन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जबकि पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या करने वाले दंपती व एक अन्य लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.