Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब में डिपुओं से मुफ्त राशन वाले दें ध्यान,नए आदेश जारी

होशियारपुर : पंजाब में डिपुओं से मुफ्त गेहूं पाने वालों के लिए अहम खबर है। दरअसल जिन लाभार्थियों का ए.के.वाई.सी. नहीं हुई है तो उन्हें इसे तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत मुफ्त गेहूं प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वह अपनी ई.के.वाई.सी. 31 मार्च तक अवश्य करवाएं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत मुफ्त गेहूं का लाभ ले रहे होशियारपुर जिले के उन लाभार्थियों जिन्होंने अभी तक अपनी ई-के.वाई.सी. नहीं करवाई वह अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाएं और अपनी ई-के.वाई.सी. 31 मार्च तक करवाने तो यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि डिपो धारकों ने सभी लाभार्थियों की ई-के.वाई.सी.पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 76 प्रतिशत लाभार्थियों ने अपना ई-के.वाई.सी. पूरा कर लिया है। इसलिए विभाग ने शेष सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डिपो पर जाकर मशीनों पर अंगूठा लगाकर ई-के.वाई.सी. की प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें उनका उचित गेहूं कोटा मिलता रहे।

यदि कोई लाभार्थी ई-के.वाई.सी. के लिए कोई दिक्कत नहीं आती है तो गढ़शंकर, माहिलपुर, कोट फतूही, सैला खुर्द क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी परमजीत सिंह से उनके मोबाइल पर चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, नंदाचौर और हरियाणा के लिए दिनेश कुमार से, टांडा और गढ़दीवाला के लिए मुनीष बस्सी, दसूहा के लिए मनजिंदर सिंह, मुकेरियां और भंगाला के लिए परविंदर कौर से तथा हाजीपुर और तलवाड़ा के लिए अमनदीप सिंह ढिल्लों से उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.