Logo
ब्रेकिंग
Hit and Run Case Update: गुरुग्राम पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, कार बरामद होने के बाद भी पूछताछ ... Jaipur Police Action: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्... Faridabad New Urban Area: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 11,895 एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, 51 गांवों के... Bareilly Manorama Death Mystery: बरेली में मनोरमा हत्याकांड का खुलासा, बीमारी से मौत का झूठा बहाना ब... Allahabad High Court Lucknow Bench: गोंडा कस्टोडियल डेथ मामले में आरपीएफ के दो जवानों की अग्रिम जमान... All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में...
Header Ad

पंजाब के Students के लिए अहम खबर, 3 से 5 March के बीच कर लें ये काम…

लुधियाना: स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी) और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि सत्र 2025-26 में स्कूल ऑफ एमिनैंस (एस.ओ.ई.) और मैरिटोरियस स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सम्पन्न हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी तक कुल 1,64,061 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाई जिनमें से 9वीं कक्षा के लिए 75,017 और 11वीं कक्षा के लिए 89,044 छात्रों ने आवेदन किया है। रजिस्टर्ड छात्रों में से कई छात्रों ने अपने आवेदन में कुछ जानकारी गलत दर्ज की है जिसे ठीक करने के लिए 3 से 5 मार्च तक पोर्टल पर कैरेक्शन विंडो खोली जाएगी। छात्र मॉडिफाई बटन का उपयोग कर गलत जानकारी को ठीक कर सकते हैं और फाइनल सबमिशन करना अनिवार्य होगा। एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि फाइनल सबमिशन अनिवार्य है अन्यथा इसके बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। यदि कोई छात्र फाइनल सबमिशन नहीं करता तो उसे रोल नंबर (एडमिट कार्ड) जारी नहीं किया जाएगा और वह परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेगा।

10 से मिलेंगे एडमिट कार्ड
9वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 16 मार्च को आयोजित होगी जिसके लिए 10 मार्च से एडमिट कार्ड पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने जिले के सभी रजिस्टर्ड छात्रों को त्रुटि सुधार और एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.