Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

CM मोहन का ‘कचौरी प्रेम’: ‘यहां की कचौरी खाए बिना गाड़ी आगे नहीं बढ़ती’, सुनकर आ जाएगा आपके भी मुंह में पानी

0

 शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के उन्हेल पहुंचे। यहां उन्होंने दो व्यंजनों की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि, उन्हेल से गुजरो, तो यहां की कचौरी खाए बिना आगे गाड़ी नहीं बढ़ती है। न जाने क्या बात है, यहां की कचौरी में, उसमें मिलने वाली यहां की चटनी स्वाद को और बढ़ा देती है। इसी तरह यहां का मोती पाक…अरे भाई, इसकी तो बात ही अलग है। इसका नाम लेते ही मुंह में पानी आने लगता है। इन सब खूबियों वाले इस उन्हेल को लोग अब सबसे ज्यादा विकसित कस्बे के नाम से भी जानेंगे। बड़नगर के पास नागदा से घूमता हुआ मेट्रोपोलिटन का पहला, आजादी के बाद सबसे विकसित होने वाला जो कस्बा है, वह उन्हेल है।

सीएम मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात

शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 133 करोड 80 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं, जिनमें 127.63 करोड की लागत के 23 किलोमीटर से अधिक लंबाई के इंगोरिया से उन्हेल टू लेन मार्ग निर्माण का भूमि पूजन सम्मिलित है। साथ ही 1.26 करोड़ के नवीन नगर परिषद कार्यालय भवन निर्माण एवं 2.17 करोड़ के चिड़ी से रावदिया मार्ग निर्माण का भूमि पूजन तथा 2.74 करोड रुपए के करनावद विद्युत उपकेंद्र निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

सांसद अनिल फिरोजिया ने संबोधन में कहा कि प्रदेश में किसान हितैषी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के हित में भावांतर योजना लागू की गई है, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। सरकार सदैव किसानों के साथ है। आपदा प्रभावित प्रत्येक किसान को शासन द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही बीमा क्लेम भी दिलवाया जाएगा। स्वागत उद्बोधन में विधायक सतीश मालवीय ने कहा कि क्षेत्र को लगातार विकास की सौगात मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.