Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भीकनगांव में बड़ा हादसा: स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया

0

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। हालांकि कोई भी बच्चा गंभीर घायल नहीं बताया जा रहा है। बड़ा हादसा टल गया। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी पहुंच गए थे।

सभी बच्चों को ग्रामीणो की मदद से भीकनगांव अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के हाथ, पैर और शरीर में फिलहाल मामूली चोट बताई जा रही है। सभी घायल बच्चों का भीकनगांव अस्पताल में ही प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है।

तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलटना बताया जा रहा है। स्कूल बस आसपास के गांवों से बच्चो को लेकर भीकनगांव स्थित ज्ञानदीप स्कूल लेकर आ रही थी। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था। पुलिस ने सभी बच्चों को ग्रामीणों की मदद से भीकनगांव पहुंचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.