Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

वो तो ‘लुटेरी दुल्हन’ थी…सच पता चलते ही सदमे में आया दूल्हा, शादी के 10 दिन बाद हार्ट अटैक से मौत

गुजरात के सूरत में एक 38 वर्षीय शख्स लुटेरी दुल्हन के झांसे में आ गया और उससे शादी कर ली. युवक अपनी पत्नी से कई सालों से अलग रह रहा था. उसकी एक 13 साल की बेटी है. उसने अपनी बेटी की देखभाल और अपने लिए जीवनसाथी के लिए शादी की थी, लेकिन वह लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गए. लुटेरी दुल्हन उनके पैसे और सोना सब लूटकर ले गई, जिसके बाद युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

38 वर्षीय हीरा कारीगर प्रकाश पांड्या की अचानक मौत के एक महीने बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का शिकार होने के बाद से सदमे में था. एक गिरोह जो शादी की आड़ में लोगों को निशाना बनाता है. कारीगर प्रकाश पंड्या के भाई ने वराछा पुलिस से लुटेरी दुल्हन मुस्कान के तीन साथियों रमेश वडोदरिया, सीमा पटेल और मनीष पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज कराया.

शादी के 10 दिन बाद गायब हो गई

प्रकाश ने 9 दिसंबर, 2024 को मुस्कान मरावी के साथ शादी की, जिससे उन्हें उम्मीद थी कि वह अपनी 13 साल की बेटी की देखभाल अच्छे से कर पाएंगे और उन्हें भी एक जीवनसाथी मिल जाएगी. हालांकि, शादी के ठीक 10 दिन बाद, मुस्कान नगदी और सोने के सभी आभूषण लेकर गायब हो गई. प्रकाश पांड्या कई सालों से अपनी पहली पत्नी से अलग रह रहा था. इसी बीच पिछले साल नवंबर में वडोदरा में उसके चाचा जयसुख ने उसे रमेश वडोदरिया से मिलवाया, जिसने एक लड़की को जानने का दावा किया. इसके बाद पूरा परिवार वडोदरा गया, जहां उन्हें सीमा पटेल के घर पर मुस्कान की तस्वीर दिखाई गई. प्रकाश पांड्या ने शादी के लिए हां कर दी.

इसके बाद उन्हें रिश्ते की बात को आगे बढ़ाने के लिए सूरत बुलाया गया. एक हफ्ते बाद सूरत में वडोदरिया ने पंड्या परिवार को सीमा को 2.21 लाख रुपये देने के लिए मना लिया. यह दावा करते हुए कि उसने एक अनाथ मुस्कान को पाला है. परिवार सहमत हो गया. इसके बाद 9 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी प्रकाश की मुस्कान से शादी हो गई.

एक बार जाकर वापस नहीं लौटी

19 दिसंबर को सीमा ने पंड्या से मुस्कान को रस्म के लिए वडोदरा भेजने के लिए कहा. प्रकाश ने नए ससुराल वालों पर भरोसा करते हुए मुस्कान को भेज दिया, लेकिन इसके बाद मुस्कान कभी वापस नहीं लौटी और नगद पैसे और आभूषण भी ले गई. शुरू में गिरोह ने फर्जी कहानियां गढ़ीं. उन्होंने पहले प्रकाश से कहा कि मुस्कान अपने चचेरे भाई से मिलने गई थी. फिर बताया गया कि उसकी दादी की मौत हो गई है. इसलिए वह मध्य प्रदेश में है.

जैसे-जैसे दिन बीतते गए प्रकाश को शक होने लगा क्योंकि तीनों ने गोल-मोल जवाब दिए. इस गिरोह के खेल का भंडाफोड़ तब हुआ, जब प्रकाश की नज़र मुस्कान के इंस्टाग्राम वीडियो पर पड़ी, जिससे पता चला कि वह कहीं और रह रही है. इसके बाद प्रकाश डिप्रेशन में चला गया और 25 जनवरी को उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि जब परिवार ने उसके सामान की जांच की, तो उन्हें एक सोने की चेन और 40,000 नगद गायब मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.