Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

जमानत पर रिहा आसाराम उड़ा रहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां! इंदौर में सत्संग में प्रवचन करता आया नजर, जुट रहे हजारों अनुयायी

इंदौर : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर चल रहे बापू आसाराम इन दिनों इंदौर पहुंच चुका है। अदालत द्वारा निर्धारित शर्तों के बावजूद वह प्रवचन कर रहा है, अनुयायियों से खुलकर बातचीत कर रहा है। इंदौर स्थित उसके आश्रम में प्रतिदिन हजार से अधिक लोग प्रवचन सुनने के लिए एकत्र हो रहे हैं। इससे पहले, पालनपुर (गुजरात) के आश्रम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भक्तों से मुलाकात करता नजर आया था।

आसाराम के प्रवचन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उसके आश्रम के बाहर तैनात खुद के गार्ड किसी को गेट पर रुकने नहीं दे रहे। लोगों के मोबाइल और स्मार्टवॉच पहले ही जमा करवा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग न हो सके। आश्रम में प्रवचन स्थल को पूरी तरह सफेद चादरों से ढका गया है, बड़ी संख्या में लोग आसाराम के प्रवचन में शामिल हो रहे हैं।

आसाराम की सुरक्षा के लिए पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। प्रवचन की बाकायदा दो कैमरों से रिकॉर्डिंग भी की जा रही थी, जिसे लेकर जब सेवादारों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह ‘लाइव सत्संग’ के लिए किया जा रहा है। अन्य आश्रमों में मौजूद भक्त इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

महाकुंभ को लेकर चर्चा

प्रवचन के दौरान आसाराम ने अपने समर्थकों से महाकुंभ पर चर्चा की और बताया कि इस बार कुंभ पहले से भी अधिक भव्य हो गया है। आश्रम सूत्रों की मानें तो सामान्य भक्तों के अलावा, कुछ बड़े व्यापारी और राजनीतिक हस्तियां भी गुरुवार रात 11 बजे के बाद आश्रम पहुंची थी।
आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में आसाराम को 31 मार्च तक जमानत दी है। वही अदालत ने स्पष्ट रूप से उसे अनुयायियों से मिलने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद, वह खुलेआम प्रवचन कर रहा है और अपने समर्थकों से संपर्क कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.