Logo
ब्रेकिंग
खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र...
Header Ad

बिजुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी की चार बोगियां, मची अफरातफरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 03 पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां राजनगर साइडिंग से आ रही मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया।

घटनास्थल पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हालांकि, जब इस हादसे को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो वे पल्ला झाड़ते नजर आए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण मालगाड़ी के डिब्बों का अचानक खुल जाना बताया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक हादसे की वजह पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। रेलवे कर्मी और अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं, इस घटना के चलते मालगाड़ी यातायात प्रभावित हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.