Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

90 की उम्र में नाम कमाने वाली सुपर दादी ने दुनिया को अलविदा ! जज्बे की CM भी कर चुके तारीफ

0

देवास : अपने हुनर से सबको हैरत मे डालने वाली दादी दुनिया को अलविदा कह चुकी है। जी हां लाखों दिलों की आइकन रही दादी ने हाल ही में अंतिम सांस ली। उन्होंने लोगों को उदाहरण दिया कि था कि सीखने की उम्र नहीं होती। इंसान बूढ़ा हो जाए लेकिन हौसलें कायम हो तो कोई भी चीज असंभव नहीं। यहां तक कि तत्कालिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनकी तारीफ की थी।

दादी रेशम बाई तंवर देवास जिले की बिलावली की रहने वाली थी। जिनका 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रेशमबाई अपनी अनोखी जीवन शैली के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में कार चलाना सीखा था।

रेशमबाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे देवास हाईवे पर कार चलाती नजर आई थीं। उनकी इस अद्भुत क्षमता की तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सराहना की थी। 90 की उम्र में कार सीखकर वायरल होने के बाद वे सुपर दादी के नाम से जानी जाती थी।

 

PunjabKesari

उम्र नही होती है बंधन, ये सिद्ध करने वाली ड्राइवर दादी भले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी है, लेकिन अपने अंदाज और जीवनशैली के जरिए लोगों में उनका दिया हुआ जज्बा हमेशा जिंदा रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.