Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

9 महीने की गर्भवती महिला का इस हाल में मिला श/व, फैली सनसनी

फाजिल्का : फाजिल्का के पालीवाला गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में गर्भवती महिला का शव मिलने के बाद मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि मृतका 9 महीने की गर्भवती थी और करीब 10 दिन में उसे बच्चे को जन्म देना था। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी का शव मिला है। जिसके बाद जब वे उसे देखने गए तो उसका शव मीनियावाली गांव के खेतों में बुरी हालत में पड़ा था।

उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को संदिग्धों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, लेकिन उसे चाय-पानी देकर घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि घटना से पहले की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी उनके पास है। जिसमें एक लड़का उनकी बेटी को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस को इस सी.सी.टी.वी. फुटेज के बारे में भी जानकारी दी है और उस लड़के के बारे में भी बताया है।

इसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शिरोमणि पंथ अकाली दशमेश तरना दल पंजवा निशान के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि उनके संगठन के प्रमुख सिंह साहिब बाबा मेजर सिंह सोढ़ी के निर्देश पर वे लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस गर्भवती लड़की के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.