Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

3 दिन लोगों के लिए खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत! यह कामकाज पूरी तरह रहेगा ठप्प

संगरूर: गत दिवस एन.एच.एम. इंप्लाईज यूनियन पंजाब की ऑनलाइन बैठक डॉक्टर वाहिद मोहम्मद राज्य अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में राज्य कमेटी के सदस्यों और विभिन्न जिलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक को संबोधित करते हुए डा. वाहिद मोहम्मद ने कहा कि पंजाब सरकार के सेहत विभाग के प्रमुख सचिव ने 31 जनवरी 2025 को पत्र जारी कर दो महीनों के अंदर अंदर वेतन में वृद्धि और कमाई छुट्टी देने का वादा किया था। परंतु दुख की बात है कि विभाग के उच्च अधिकारियों ने इन मांगों को पूरा करने संबंधी कोई पत्र जारी नहीं किया है। जिस कारण एन.एच.एम. कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है और कर्मचारी गहरे सदमे में हैं। इसके विरोध में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा 24 मार्च से 26 मार्च तक काम छोड़ो/पेन डाउन हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है।

इन तीन दिनों की हड़ताल के दौरान एन.एच.एम. कर्मचारी सेहत संस्थानों में एन.सी.डी. स्क्रीनिंग कैंपेन, टी.बी. कैंपेन, ओ.पी.डी., क्लिनिकल ड्यूटियों, दफ्तरी रिपोर्टिंग का काम, ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग का काम पूरी तरह ठप्प रखा जाएगा। इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा एन.एच.एम. कर्मचारियों की पिछले तीन साल से अनदेखी किए जाने के कारण लुधियाना में पंजाब सरकार के खिलाफ घर-घर पर्चे बांटकर सरकार की पोल खोलने के लिए विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि एन.एच.एम. कर्मचारियों के वेतन में तुरंत वृद्धि की जाए और कमाई छुट्टी का पत्र तुरंत जारी किया जाए। इस मौके पर किरणजीत कौर लुधियाना, अमनदीप सिंह नाभा, दिनेश गर्ग पटियाला, जगदेव सिंह मानसा, हरपाल सिंह सोढी फतेहगढ़ साहिब, रणजीत कौर बठिंडा, दीपिका शर्मा पठानकोट, नीतू शर्मा होशियारपुर, गुलशन शर्मा फरीदकोट, डाक्टर शिवराज लुधियाना, डाक्टर राज शहीद भगत सिंह नगर, संदीप कौर बरनाला, रविंदर कुमार फाजिल्का, जसबीर सिंह तरनतारन आदि ने भी संबोधन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.