Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Action में पंजाब पुलिस, लोगों को दी ये चेतावनी

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा रुख देखते हुए महानगर के जवाहर नगर कैंप में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान नशा तस्कर इलाके से गायब रहें। वही पुलिस ने अवैध गतिविधि को अंजाम देने वाले होटल संचालकों को भी सही ढंग से कार्य करने की चेतावनी दे डाली।

थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी इंस्पैक्टर बलवंत सिंह का कहना है कि उन्होंने जवाहर नगर कैंप में नशा तस्कर की सूचना पर सर्च की है। वह अपने इलाके में किसी भी कीमत पर नशा तस्करी बर्दाशत नहीं करेंगे। आमजम आगे आकर नशा तस्करों के बारे में जानकारी दे। उन्होंने कहा कि नाम गुप्त रखने के साथ पुलिस तुरंत सख्त से सख्त धारा के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करेगी।

वहीं थाना प्रभारी ने अवैध गतिविधि को अंजाम देने वाले होटल संचालकों को भी चेतवानी देते हुए कहा कि वह अपने इलाके में नशा तस्करी व देह व्यापार का धंधा कतई हर्दाशत नही करेंगे। पुलिस की इस अचानक चैकिंग से नशा तस्करों में खौफ दिखाई दिया।

आम लोगों का कहना है कि सभी नशा तस्कर इलाके से फरार हो गया। उनका कहना है कि पुलिस समय पर ऐसे ही सर्च अधियान चलाए तो अपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है। इस दौरान ए.सी.पी. सिवल लाइन आकर्षि जैन, थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी बलवंत सिंह, बस स्टैंड व कोचरी मार्किट इंचार्ज पुलिस पार्टी सहित सर्च अभियान का हिस्सा रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.