Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

2020 में की थी कोर्ट मैरिज, 5 साल बाद दूसरी शादी करने जा रहा था युवक, फिर पहली पत्नी ने जो किया…

बिहार के वैशाली में कोर्ट मैरिज के पांच साल बाद एक युवक दूसरी शादी करने जा रहा था. लेकिन इस बात का पता पहली पत्नी को लग गया. वह तत्काल पुलिस के पास पहुंच गई और शादी रुकवाने की गुहार लगाने लगी. वैशाली के महनार का मामला है.

युवती निशु कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर धर्मपाल कुमार से मिली थी. साल 2020 में कोर्ट मैरिज की. इसके बाद दोनों ने नवादा के एक शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह किया. धर्मपाल कुमार (27) दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था. निशु कुमारी (25) नवादा की रहने वाली है.

शादी के बाद धर्मपाल निशु को दिल्ली में रखने लगा, लेकिन जब वह अपने गांव इशाकपुर आता, तो निशु को उसके मायके नवादा छोड़ देता था. निशु के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश थे, लेकिन धर्मपाल के परिवार को इस शादी की जानकारी नहीं थी. पहली बार गर्भवती होने पर धर्मपाल ने निशु का गर्भपात करवा दिया था. अब निशु चार महीने की गर्भवती है. करीब 15 दिन पहले उसे पता चला कि धर्मपाल दूसरी शादी करने वाला है और उसका छेका हो गया है.

पत्नी अपने पति के घर पहुंची तो सब हुए फरार

इसके बाद निशु अपने परिवार के साथ धर्मपाल के घर पहुंची, तो घर के सभी लोग ताला लगाकर फरार हो गए, जिसके बाद गावों वाले जुटे. निशु ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसे थाने ले गई. वह न्याय की मांग कर रही है. धर्मपाल के परिवार में दो बहनें और एक भाई है. निशु के पिता का नाम रणजीत शर्मा है. इस संबंध में महनार थाना अध्यक्ष वेदानंद ने बताया कि लड़की ने फोन पर मुझे जानकारी दी.

थाने में अब तक नहीं दिया गया आवेदन

उन्होंने कहा कि लड़की ने यह बताया था कि मेरे पति दूसरी शादी कर रहे हैं. उस शादी को रुकवा दीजिए. पुलिस वहां गई थी. लड़की को थाने बुलाकर लिखित रूप से आवेदन मांगा गया, लेकिन उसने अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया है. अगर लड़की से थाने में आवेदन प्राप्त होता है, तो प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.