Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

जीजा-साली रोज मना रहे थे रंगरेलियां, पति जान गया राज तो… डेढ़ साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने डेढ़ साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है. जिसे पहले बीमारी के कारण मौत माना जा रहा था, वो हत्या निकली. हत्यारन मृतक की पत्नी और पत्नी का जीजा निकला. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह केस सोल्व हो पाया तो डेढ़ साल बाद आई एफएसएल रिपोर्ट से.

मामला साल 2023 का है जब चैरिटेबल अस्पताल में नलखेड़ा तहसील के गांव ताखला में रहने वाले संजय मालवीय की मौत हो गई थी. संजय की मौत के बाद उसकी पत्नी और परिवार वालों का कहना था कि अचानक तबीयत बिगड़ी थी. लेकिन तब डॉक्टर ने जहरीले पदार्थ की आशंका जताई थी जो सच साबित हुई.

देवासगेट टीआई अनिला पाराशर ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को 9 बजे चैरिटेबल हॉस्पिटल से सूचना मिली कि संजय मालवीय की संदिग्ध मौत हुई है. डॉक्टर ने जहर की आशंका जताई थी. जबकि संजय की पत्नी और रिश्तेदारों का कहना था कि उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी. जब इस मामले में जांच की तो पता चला कि उसकी पत्नी और रिश्तेदार संजय को पहले रात 1.30 सिविल अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन गंभीर हालत में बिना किसी को बताए चैरिटेबल में भर्ती करा दिया था. पीएम और एफएसएल रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसके विसरा में सल्फास मिला है.

एफएसएल जांच में मिली सल्फास

एफएसएल रिपोर्ट में सल्फास मिलने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतक संजय की पत्नी से फिर से पूछताछ की तो वो टूट गई और पति की हत्या करना कबूला. पुलिस के मुताबिक, संजय की पत्नी का अपने जीजा अंकित से अफेयर चल रहा था जिसका पति संजय को चल गया था. इसे लेकर दोनों में विवाद होते रहते थे. कई बार संजय ने पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा था. इसी कारण पत्नी ने जीजा अंकित परमार, कल्पना, हरिनारायण मालवीय, फुंदा बाई, मीना सहित एक नाबालिग लड़की के साथ मिलकर संजय को षड्यंत्रपूर्वक जहर देकर हत्या की थी. पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.