Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

2 दिन बाद अनुराग गुप्ता नहीं होंगे झारखंड के DGP, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति के बाद सेवा की अवधि विस्तार पर रोक लगा दिया है. इस संबंध में एक पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय के जरिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया है, जिसमें उल्लेखित है कि 30 अप्रैल 2025 को झारखंड के पुलिस महानिदेशक आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता रिटायर्ड हो रहे हैं. इसके बाद अनुराग गुप्ता के डीजीपी के पद पर बनाए रखने का राज्य सरकार का फैसला गलत होगा.

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था. हालांकि, झारखंड विधानसभा चुनाव के समय चुनाव आयोग के आदेश पर उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था. 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार गठन होते ही उन्हें फिर से एक बार प्रभारी डीजीपी बनाया गया.

इसके बाद 3 फरवरी 2025 को झारखंड के प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे अनुराग गुप्ता को झारखंड का नियमित पुलिस महानिदेशक नियुक्त करने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. उनके नियुक्ति दो वर्षों के लिए होगी, यह उस वक्त के नोटिफिकेशन में लिखा गया था।

जदयू विधायक सरयू राय ने किया पोस्ट

डीजीपी अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद सेवा विस्तार देने को लेकर झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ” भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने DGP अनुराग गुप्ता को DGP बनाकर सेवा विस्तार देने के झारखंड सरकार के निर्णय को गलत करार दिया है और पत्र भेजकर सरकार से कहा है कि 30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी. अधिकारियों ने यह पत्र विदेश यात्रा पर गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दिया है. ”

किए जा चुके थे सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, 2020 में हेमंत सोरेन की सरकार ने ही आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को सस्पेंड किया था, क्योंकि उन पर वर्ष 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन कांग्रेस विधायक निर्मला देवी को लालच देने और उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का आरोप लगा था. करीब 26 महीने के बाद अप्रैल 2022 में उनका निलंबन रद्द किया गया था.

मिल चुका हैगैलेंट्री अवार्ड

आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने झारखंड के गढ़वा जिला, गिरिडीह जिला, हजारीबाग जिला में एसपी और राजधानी रांची में एसएसपी के पद पर कार्य कर चुके हैं. संयुक्त बिहार में भी आईपीएस अनुराग गुप्ता ने बेहतर कार्य किए थे, उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड भी मिला था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.