Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

180 जवान ही नहीं, पाकिस्तान सेना का ये बड़ा अफसर भी चढ़ा BLA के हत्थे, ट्रेन हाईजैक पर बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक के बाद बलूचिस्तान के लड़ाकों ने बंदी सैनिकों की जो लिस्ट जारी की है, उससे पाक सेना की खूब किरकिरी हो रही है. बंधकों की सूची में एक मेजर रैंक के अधिकारी का भी नाम शामिल है. बलोच लिबरेशन आर्मी ने पूरी डिटेल के साथ 180 बंधकों की सूची जारी की है.

बीएलए के मुताबिक जफर एक्सप्रेस में अधिकांश सैनिक इकॉनोमी बर्थ पर सफर कर रहे थे. इसी दौरान थर्ड एसी बोगी में एक मेजर रैंक के अधिकारी अपनी पत्नी के साथ भी सफर कर रहे थे. इन्हें भी बीएलए के लड़ाकों ने बंदी बना लिया है. गिरफ्तार मेजर का नाम एम अहसान जाविद है.

बीएलए ने जारी की बंदी सैनिकों की डिटेल

बीएलए की तरफ से जो डिटेल जानकारी शेयर की गई है, उसके मुताबिक मेजर रैंक के अधिकारी एसी स्लीपर बर्थ में तो 6 अफसर एसी स्टैंडर्ड बोगी में सफर कर रहे थे. बाकी के सभी जवान इकॉनोमी बर्थ पर सफर कर रहे थे. जफर एक्सप्रेस पैसेंजर टाइप ट्रेन है.

बीएलए ने जिन सैनिकों को बंदी बनाकर रखा हुआ है, उसका फोन नंबर भी शेयर किया है. बीएलए ने इसके साथ ही पाकिस्तान सेना को अपनी डिमांड भी बता दी है.

मेजर के नाम आने से पाक सेना बैकफुट पर

ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान सेना की किरकिरी पहले से हो रही थी. मेजर रैंक के अधिकारी का नाम सामने आने के बाद सेना बैकफुट पर है. कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी फौज कैसे ट्रेन से मूवमेंट कर रही थी?

इंटेलिजेंस के फेल्योर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जफर एक्सप्रेस क्वैटा से पेशावर तक चलती है. यह ट्रेन बलूचिस्तान के अधिकांश भागों को कवर करती है.

बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना के साथ बलोच आर्मी लंबे वक्त से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है.

27 लड़ाके ढेर, सेना के 30 जवान भी मरे

पाकिस्तान सेना के मुताबिक अब तक 155 यात्रियों को हाईजैक से छुड़ाया गया है. सेना का कहना है कि इस दौरान 27 लड़ाकों को हमने मार गिराया है. दूसरी तरफ बलोच आर्मी का कहना है कि पैसेंजर पहले ही छोड़ दिए गए हैं. हमारे कब्जे में सिर्फ पाकिस्तान सेना के जवान हैं.

बीएलए के मुताबिक अब तक 30 जवान मुठभेड़ में मारा जा चुका है. पाकिस्तान में सेना के खिलाफ बीएलए की बड़ी मोर्चेबंदी है. पाक सेना का कहना है कि यह सब अफगानिस्तान के इशारे पर किया जा रहा है.

पाक सेना के मुताबिक अफगान के इशारे पर ही बीएलए के लड़ाकों ने ट्रेन हाईजैक किया है. पाकिस्तान का कहना है कि चीन के विकास काम को रोकने के लिए ही दहशत फैलाया जा रहा है.ो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.