Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआतचारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआत

उत्तराखंड में हर साल होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. इस पवित्र यात्रा के लिए बड़ी संख्या में भक्त देश-विदेश से आते हैं. 30 अप्रैल से शुरू होने वाली इस यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए इस बार सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को और बेहतर बनाने का प्लान किया है. साथ ही सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख में कुछ बदलाव किया है. इससे श्रद्धालुओं को अपनी योजना बनाने के लिए और अधिक समय मिलेगा. यात्रा की तैयारी जोरों पर है.

पहले चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 11 मार्च से होनी थी, जिस पर सरकार की ओर से रोक लगा दी गई है. हालांकि, नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस तारीख को बढ़ाकर और आगे ले जाया जाएगा. पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना जताई जा रही है. इसलिए ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर नई व्यवस्था की जा रही है. सरकार की योजना है कि यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर मैनेजमेंट किए जाएं, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प

पर्यटन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. यात्रा को सही तरीके से संचालित करने के लिए सरकार ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा देगी. इस बार 60 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे और 40 प्रतिशत ऑफलाइन होंगे.

ऋषिकेश और हरिद्वार में बने काउंटर

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में काउंटर बनाए जाएंगे. यात्रा से जुड़े अपडेट चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी. यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को अपनी बुकिंग कन्फर्म करानी होंगी, जिससे कि किसी भी तरह की असुविधा न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.