Logo
ब्रेकिंग
जय स्तंभ चौक पर आठ युवकों में जमकर मारपीट, बेल्ट-डंडे चले राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाली रैली पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास...
Header Ad

1.5 करोड़ श्रद्धालु 7 करोड़ का चढ़ावा… सोना-चांदी और ऑनलाइन अलग, काशी विश्ननाथ मंदिर में नया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में यूं तो भक्तों की भीड़ हमेशा उमड़ी रहती है. लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बना दिया. इस दौरान डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. मंदिर की हुंडी में सात करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा आया. काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में ये सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड है.

एक महीने में यानी कि पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक डेढ़ करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ क्षेत्र से पलट प्रवाह और तीन अमृत स्नान समेत पांच स्नानों के लिए श्रद्धालु पहुंचे. श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. किसी एक महीने में ये सबसे ज़्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन करने वाला महीना रहा.

1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

करीब एक करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने महीने भर में दर्शन किए हैं. इससे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद एक महीने में करीब सवा करोड़ लोगों ने दर्शन किए थे. वो रिकॉर्ड इस एक महीने में टूट गया और नया रिकॉर्ड बन गया है.माघ पूर्णिमा पर अकेले सात लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि महाशिवरात्रि तक ये आंकड़ा दो करोड़ के पार हो जाएगा.

चढ़ावा आने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना

श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संख्या के साथ-साथ चढ़ावा आने के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना है. इसी एक महीने में सात करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा भी विश्वनाथ मंदिर की हुंडी में आया. विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि खास बात ये रही कि इसमें सोना-चांदी और ऑनलाइन बुकिंग के जरिए मंदिर को भेजा गया पैसा शामिल नहीं है. ये चढ़ावा सिर्फ भक्तों और श्रद्धालुओं के दान के तौर पर जो नकद हुंडियों में डाला गया है. ये वो रकम है. सोना -चांदी और चेक के जरिए से जो चढ़ावा आया है. अभी उसकी गिनती नहीं हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.