Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

हिंदू-मुसलमान की राजनीति कर वोट हासिल करती है बीजेपी…योगी सरकार पर भड़के संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस काफ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि AAP लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ और फिरोजाबाद जैसे शहरों में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन आयोजित करने जा रही है.

आज बाराबंकी में अयोध्या प्रांत का सम्मेलन हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी विस्तार की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जनता द्वारा कराने की बात कही थी. अगर ऐसा होता है तो AAP इसका स्वागत करेगी. हालांकि उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल भी उठाए.

बदायूं और सुल्तानपुर के मुद्दे पर तीखा हमला

संजय सिंह ने बदायूं के जिला अस्पताल में कई नवजात बच्चों की मौत का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में मशीनें तो हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला (Operator) कोई नहीं है. इस लापरवाही के लिए उन्होंने योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. इसके अलावा उन्होंने सुल्तानपुर में गरीबों के घर बिना नोटिस तोड़े जाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि ‘हम इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाएंगे और गरीबों को न्याय दिलाएंगे.’

हिंदू-मुसलमान की राजनीति पर बोला तीखा हमला

संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘हिंदू-मुसलमान की राजनीति करके वोट लेना अलग बात है, लेकिन जनता के लिए काम करना अलग. भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.’ उन्होंने दिल्ली में स्कूलों की फीस और बस किराए में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आम लोग परेशान हैं. लेकिन दिल्ली की रेखा सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. हमारी सरकार ने हमेशा आम आदमी की समस्याओं को उठाया, हम ने सभी के लिए काम किया.

AAP का फोकस: जनता की आवाज को सशक्त करना

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जनता के मुद्दों को उठाने पर जोर दे रही है. संजय सिंह ने कहा कि ‘हम जनता की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएंगे.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.