Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘जो ताकतवर नहीं होते हैं, वही ताकत होने का दिखावा करते हैं’, … जीतन राम मांझी का चिराग पर निशाना

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में केंद्रीय मंत्री और लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान पर हमला बोला है. दिल्ली में अपने मंत्रालय के एक प्रोग्राम में मांझी ने कहा कि जो अपने आप को ताकतवर दिखाते हैं. दरअसल वह ताकतवर नहीं होते हैं. जो ताकतवर होते हैं वह समय आने पर अपने आप को दिखाते हैं.

उनके इस बयान को सीधे तौर पर चिराग पर निशाना माना जा रहा है. मांझी ने आगे कहा कि हमने बिहार के कई जिलों में अपनी ताकत दिखाई है. हमारे बुलाने पर लाखों लोग चले आते हैं और कई लोग मैनेज करके लोगों को बुलाते हैं. समय आएगा तो हम दिखा देंगे की जनता कहां और क्या समर्थन करती है? हम अनुशासन में रहना जानते हैं.

NDA में अनुशासन बना रहे, हम यही चाहते

उन्होंने कहा कि 2024 में कहा गया था दो लोकसभा की सीटें और एक राज्यसभा की सीट दी जाएगी. मगर हमें मिला क्या? लेकिन हमने कुछ नहीं कहा. हम अनुशासित रहे. हम चुप रहे. हम यही चाहते हैं कि एनडीए में अनुशासन बना रहे. नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार चलती रहे. बिहार और देश का विकास होता रहे. हमने गया, जहानाबाद, जमालपुर, राजधानी के गांधी मैदान में और पूर्णिया में अपनी ताकत दिखाई है.

मांझी यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि कोई अगर कहता है कि हमें इतनी सीटें चाहिए तो उनको वही मुबारक है. हम वैसे नहीं है. जब हम इमामगंज से चुनाव लड़े तो कुछ लोग वहां जाने से मुकर गए. हमारी तैयारी हर सीट पर है. हम कहीं चुनाव लड़ेंगे और कहीं चुनाव लड़ने में सहयोग करेंगे. मेरा प्रयास यही है कि एनडीए को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिले.

इमामगंज उपचुनाव को लेकर छलका दर्द

दरअसल, जीतन राम मांझी का दर्द इमामगंज उपचुनाव को लेकर के भी छलक गया. उन्होंने कहा कि हम उन लोगों में से नहीं है. हम सीधे जाएंगे और लोगों से कहेंगे कि एनडीए को वोट कीजिए और एनडीए को जिताइए. हम सभी सीधे-सीधे राजनीति करने जानते हैं. एनडीए जिंदाबाद और नीतीश कुमार जिंदाबाद रहे. पिछले साल राज्य में जिन चार विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे. उनमें इमामगंज सीट भी थी.

इस सीट पर हम पार्टी की तरफ से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी अपनी दावेदारी को पेश कर रही थी. तब यह बात भी सामने आई थी कि चिराग पासवान ने इस सीट पर चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया था. हालांकि, तब चिराग पासवान की पार्टी की तरफ से यह कहा गया था कि इस विधानसभा क्षेत्र में जितने भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ता है. सबको यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वह एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में मदद और मेहनत करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.