Logo
ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
Header Ad

हार्ट अटैक या कुछ और? शेफाली जरीवाला के कुक-मेड को ले गई पुलिस, घरवालों से भी पूछताछ

बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग “कांटा लगा” तो आपको याद ही होगा, आज उसी सॉन्ग की फेम शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रही हैं. महज 42 साल की उम्र में बॉलीवुड के इस सितारे ने सभी को अलविदा कह दिया है. शुक्रवार देर रात को शेफाली का निधन हो गया. इसी के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि शेफाली की मौत की वजह क्या है.

शेफाली के निधन के बाद से ही शुरुआती रिपोर्ट्स में यह सामने आ रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली के मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

क्या है मौत की वजह?

दूसरी तरफ अभी यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्ट अटैक ही मौत की वजह थी या कोई और कारण था. शेफाली के निधन के बाद रात 1 बजे शेफाली के घर मुंबई पुलिस पहुंची. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए उनके घर पहुंची. इसी के बाद घर के अंदर मौजूद लोगों से मौत की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है. टीम जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने कहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी को अंधेरी में उनके आवास पर पाया गया था और उनकी मौत के पीछे की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को रात 1 बजे इसकी सूचना मिली थी. फिलहाल, शेफाली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है. मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है.

कुक-मेड से की जा रही पूछताछ

घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. मौत से पहले क्या-क्या हुआ. कैसे उनकी हालत बिड़गी इन सभी इन चीजों की जांच की जा रही है. इसी के साथ रात में, शेफाली के घर काम करने वाली उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

इनिशियल रिपोर्ट्स बता रही थी कि शेफाली की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही यह सामने आएगा कि उनकी मौत के पीछे असल वजह क्या है. किस वजह से एक्ट्रेस की अचानक मौत हो गई.

एक सॉन्ग ने दिलाई शोहरत

शेफाली के निधन के बाद न सिर्फ फैंस के बीच बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी लोग हैरान हैं. साथ ही अचानक यंग एक्ट्रेस के दुनिया से चले जाना से शोक में हैं. शेफाली जरीवाला ने साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा की थी. इसी सॉन्ग से वो काफी मशहूर हो गईं थीं. जिससे उन्हें कांटा लगा गर्ल का उपनाम तक मिल गया था. बाद में वो सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी दिखाई दी थीं. इसके अलावा उन्होंने नच बलिए और बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शो का भी वो हिस्सा बनी थीं. बिगबॉस 13 ने भी उन्हें काफी शोहरत और फैंस का प्यार दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.