Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

नासिक में अवैध दरगाह पर क्यों मचा है बवाल? हिंदू संगठनों की मांग, यहां बने बजरंग बली का मंदिर

महाराष्ट्र के नासिक में हिंदू संगठन एक दरगाह को लेकर नाराज है, जिसकी वजह से शहर में तनाव है. संगठन का कहना है कि दरगाह को अतिक्रमण करके बनाया गया है और ये अवैध है. ऐसे में संगठन ने इसे लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है. ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि तनाव की स्थिति बढ़ सकती है. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने दरगाह क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है.

हिंदू संगठन का कहना है कि ये दरगाह अवैध है और इसे तोड़ दिया जाए. साथ ही इस जगह बजरंग बली का मंदिर बनाया जाए. सकल हिंदू समाज इसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. समाज के लोगों ने दावा किया है कि नासिक के मुसलमानों ने जमीन पर अवैध कब्जा करके वहां पर दरगाह बनाई है. ऐसे में ये दरगाह अवैध है और इसे तोड़ा जाए.

एक्शन में नासिक पुलिस

सकल हिंदू समाज के लोग दरगाह पर जाकर वहां बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की योजना करने वाला है. नासिक पुलिस प्रदर्शन की वजह से एक्शन में है. ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदू समाज के विरोध प्रदर्शन से संप्रदायिक दंगे जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. पुलिस ने ऐसे में पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है.

भारी मात्रा में पुलिस तैनात

पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करने के लिए भी कहा है. इसके अलावा इलाके में भारी मात्रा में पुलिस भी तैनात की गई है. इससे पहले नासिक में हिंदू संगठन की बाइक रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया था. आनन-फानन में पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.