Logo
ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
Header Ad

हरदा पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक्सीडेंट का रूप देने सड़क पर फेंका था शव

हरदा। मध्य प्रदेश की हरदा पुलिस ने अंधे क़त्ल का खुलासा कर दिया है, छीपाबड़ थाना क्षेत्र में बीते दिन संदिग्ध अवस्था में मिली लाश का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक से आरोपी ने 5 लाख रूपये उधार लिए थे, उधार वापस ना देने पड़े इसलिए मूंग बेचने के लिए खेत पर बुलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद एक्सीडेंट का रूप देने घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर शव को फेंक दिया था। छिपावड थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाया पुलिस जांच में सामने आया कि विनोद ने ग्राम हिवाला निवासी सुनील राजपूत को करीब 5 लाख रुपए उधार दिए थे और वह जमीन खरीदने के लिए लगातार पैसे मांग रहा था।

लेकिन सुनील पैसे नहीं लौटा पा रहा था। इसी वजह से उसने अपने मजदूरों के साथ मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रची। 9 जून को दोपहर में आरोपी सुनील ने मृतक विनोद को मूंग खरीदने के बहाने खेत पर बुलाया। वहां पहले से पप्पू उर्फ प्रकाश कोरकू, उसकी पत्नी संगीता कोरकू, मुकेश कोरकू और गोविंदा कोरकू मौजूद थे। बातचीत के दौरान मुकेश ने गमछे से गला घोंटा और बाकी ने विनोद के हाथ-पैर पकड़े थे। हत्या के बाद शव को पहले नदी के पास छिपाया गया।

रात में मुकेश और उसके साले ने मृतक को कंधे पर लेकर नदी पार कर करीब तीन किलोमीटर दूर नीमसराय-धनवाड़ा रोड़ पर डाल दिया ताकि यह एक्सीडेंट लगे। लेकिन पुलिस को विनोद के गले पर चोट के निशान मिलने से पुलिस का संदेह गहराया और पुलिस ने बारीकी से छानबिन कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.