Logo
ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
Header Ad

सिंगरौली में जमीन फर्जीवाड़ा,गुमशुदा मां की जगह दूसरी महिला को खड़ा किया और करा ली जमीन की रजिस्ट्री

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जमीन की धोखाधड़ी के मामले आम हो गए हैं। यह संबंधित विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है. लगभग 03 वर्ष पहले जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का एक मामला देवसर तहसील के ढोंगा गांव से सामने आया था. पीड़ित रामसुरेश केवट ने जानकारी होते ही मामले की शिकायत भी कुदवार चौकी में की थी. 3 वर्ष कार्यवाही का इंतजार करने के बाद पीड़ित ने फिर से कुंदवार चौकी में आवेदन देकर जांच और दंडात्कम कार्यवाही की मांग की है.

पीड़ित रामसुरेश केवट ने शिकायती आवेदन में बताया है कि उसकी मां तिलरनिया केवट 2012 में ही गुमशुदा हो गई थी. तबसे अब तक घर वापस नहीं आई.लेकिन उसके नाम ग्राम ढोंगा की आराजी 989/1/1 में स्थित 0.5400 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री 6 सितंबर 2022 को पीड़ित के सगे भाई दादूलाल केवट के नाम हो गई.पीड़ित रामसुरेश केवट ने बताया कि उसके भाई दादूलाल केवट ने मां की जगह सुकवरिया नाम की वृद्ध महिला को देवसर उप पंजीयक कार्यालय में ले जा कर खड़ा किया,और मां की जगह वृद्ध महिला को विक्रेता बताकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली.पीड़ित का आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में रजिस्ट्री लेखक झखरावल निवासी आलोक द्विवेदी भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक दादूलाल केवट ने रजिस्ट्री कराने के लिए जिस वृद्ध महिला को मां की जगह खड़ा किया था वह विधवा है. महिला का नाम सुकवरिया है और वह वर्तमान में चितरंगी तहसील के नौगई में रहती है.बातचीत के दौरान सुकवरिया ने दादूलाल के द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की पूरी कहानी बता दी.सुकवरीया के मुताबिक दादूलाल उसे आधार कार्ड बनवाने के लिए देवसर ले गया था.उसने बताया कि पूर्व में उसके पास पुलिस भी पूंछताछ के लिए आई थी.हालांकि पूछताछ के बाद भी इतना समय बीत गया लेकिन कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित को फिर शिकायती आवेदन देना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.