Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

सोढल रेलवे ट्रैक के नजदीक फैली सनसनी, मंजर देख सहमे लोग

जालंधर: टांडा फाटक से सोढल फाटक की तरफ जाती सड़क की बाईं साइड पर रेलवे ट्रैक की कुछ दूरी पर कुड़े के ढेर पर एक अधजला शव मिला है। आसपास के लोगों को जब अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो जी.आर.पी. और थाना आठ की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई। शव को रजाई से लिपेट के फैंका गया था जिसके चलते मामला हत्या करके शव फैंकने से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जिस जगह से शव मिला उसके दाईं तरफ प्रिंटिंग प्रैस, लोहे व स्टील के कारोबारी भी हैं जबकि रिहायशी इलाका भी नजदीक ही है। बुधवार की रात वहां आग भी लग गई थी लेकिन वीरवार सुबह के बाद धुएं के साथ-साथ आसपास के लोगों को अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर सर्च की तो पता लगा कि रजाई में एक शव पड़ा है जो गली सड़ी हालत में तो था ही लेकिन उस पर कीड़े भी रेंग रहे थे और काफी जल भी चुका था। शव की हालत ऐसी हो गई थी कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिल सका।

मौके पर पहुंचे थाना आठ के ए.एस.आई. संजय कुमार ने कहा कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या फिर कोई भी चीज नहीं मिली है जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर ए.सी.पी. नॉर्थ आतीश भाटिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है कि उस व्यक्ति के साथ क्या हुआ और मौत के कारण क्या थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद जो कुछ भी सामने आएगा उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

बीते शनिवार सफेद रंग की एक्टिवा सवारों को देखा गया था

उधर आसपास के लोगों की मानें तो बीते शनिवार को श्री हनुमान जयंती वाली रात करीब आठ बजे सफेद रंग के एक्टिवा पर सवार होकर आए दो युवकों को भारी भरकम चादर में लिपटा कुछ फैंकते देखा गया था। यह साफ है कि व्यक्ति की मौत या हत्या कहीं और हुई व शव को रेलवे ट्रैक के पास हादसा दिखाने के लिए रख दिया लेकिन यह अब जांच का हिस्सा है। बुधवार की रात अंधेरी के दौरान कूड़े में आग भी लग गई थी लेकिन जिस हिसाब से बॉडी गल सड़ चुकी है वह करीब पांच दिन पुरानी लग रही है। ए.सी.पी. आतीश भाटिया का कहना है कि वह सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.