Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

सुसाइड के लिए महिला ने नदी में लगाई छलांग, तभी दिखा मगरमच्छ; तैरकर भागी…रात भर पेड़ पर बैठी रही

0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की. शुक्रवार को घरेलू कलह से परेशान महिला ने आत्महत्या करने का इरादा किया और गंगा नदी में छलांग लगा दी. लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान बच गई. महिला को नदी में एक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे वो घबराकर किनारे की ओर तैरकर आ गई. इसके बाद वह रातभर एक पेड़ पर बैठी रही और अगली सुबह पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई.

यह मामला जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र का है. महिला का नाम मालती है और वह कानपुर के अहिरवा इलाके की रहने वाली है. उसने बताया कि पति से लगातार होने वाले विवाद और घरेलू कलह से परेशान होकर उसने गंगा नदी में कूदकर अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था. इसी दौरान अचानक उसे पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया. मालती ने कहा कि उसे तैरना आता था, इसलिए नदी में कूदने के बाद वह अमरूद के बाग की ओर तैरते हुए पहुंच गई. डर के मारे उसने किनारे पर मौजूद एक पेड़ का सहारा लिया और पूरी रात उसी पर बैठी रही.

पुलिस को महिला ने बताया दर्द

इधर, ग्रामीणों ने महिला को पेड़ पर बैठे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित चौकी लाया गया. पूछताछ में मालती ने अपना दर्द बयां किया और बताया कि पति से आए दिन झगड़े होते थे, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी. इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया था.

मगरमच्छ न देखा होता, तो नहीं बचती जान

पुलिस ने मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी. चौकी प्रभारी ने कहा कि महिला गंगा में कूदने के बाद बच तो गई, लेकिन नदी में बड़े जानवर को देखकर वह डर गई और खुद को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ पर चढ़ गई. चूंकि इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ का पानी क्षेत्र में फैला है, इसलिए वहां मगरमच्छ या अन्य जलीय जीवों के दिखने की संभावना बनी रहती है. यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय है. लोग कह रहे हैं कि अगर महिला ने मगरमच्छ न देखा होता, तो शायद आज उसकी जान न बच पाती.

Leave A Reply

Your email address will not be published.