Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

सीहोर बस स्टैंड पर चली गोली, एक युवक गंभीर घायल, आरोपी फरार

सीहोर: सीहोर में पुराने बस स्टैंड के पास उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब पुरानी रंजिश के चलते भरे बाजार में एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मार दी। दोनों युवक एक वर्ग विशेष से है और एक ने दूसरे पर देशी तमंचे से गोली चला दी। दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का वातारण बन गया। आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखत्ते हुए भीपाल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर जिला अस्पताल में भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गई जिसे संम्भालने के लिए कोतवाली पुलिस को थाना प्रभारी के नेतृत्व में बुलाया गया। हालांकि दोनों युवक एक वर्ग विशेष से ताल्लुक रखते हैं। गोली चलाने वाला युवक फरार है जिसकी तलाश में कोतवाली पुलिस ने अलग अलग टीम का गठन कर तलाश शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.