Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

सिकंदर’ के होली सॉन्ग का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा सलमान खान का गाना

कुछ समय पहले सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ से ‘जोहरा जबीं’ नाम का एक गाना जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. अब वो एक और गाना लेकर आ रहे हैं, जो कि होली पर बेस्ड होने वाला है. गाने का टाइटल है ‘बम बम भोले.’ सलमान ने इस गाने का टीजर वीडियो जारी कर दिया है.

टीजर वीडियो जारी करते हुए सलमान खान ने इस गाने की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ये गाना होली से 3 दिन पहले 11 मार्च को रिलीज होने वाला है. मेकर्स दोपहर में 1:11 बजे गाना रिलीज करेंगे. भाईजान ने अपने चाहने वालों की होली शानदार बनाने की तैयारी कर ली है. उसके बाद वो ईद पर ‘सिकंदर’ बनकर पर्दे पर दस्तक देंगे. अभी फिल्म की फाइनल रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म के ईद से एक दो दिन पहले रिलीज होने की उम्मीद है.

टीजर वीडियो जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और सलमान के तमाम चाहने वाले इस होली सॉन्ग के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. इससे पहले सलमान ‘जोहरा जबीं’ के नाम से जो गाना लेकर आए थे उसे भी लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. उस गाने में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं. हालांकि, होली सॉन्ग का जो टीजर आया है उसमें सलमान अकेले दिख रहे हैं.

फैंस को ‘सिकंदर’ के ट्रेलर का इंतजार

बम बम भोले सॉन्ग के साथ-साथ फैंस को अभी ‘सिकंदर’ के ट्रेलर का भी इंतजार है. कुछ समय पहले इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि, इसका ट्रेलर कब तक आएगा इसको लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं है.

‘सिकंदर’ में सलमान और रश्मिका मंदाना के अलावा बाहुबली में कटप्पा का रोल करने वाले सत्यराज भी दिखने वाले हैं. वो इस फिल्म के मेन विलेन हैं. यानी फिल्म में सलमान और उनकी टक्कर देखने को मिलेगी. एआर मुरुगदास ने इस पिक्चर को डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.