Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
Header Ad

सावन के पहले सोमवार को करें ये उपाय, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी!

देवों के देव महादेव को समर्पित पवित्र श्रावण मास, जिसे सावन का महीना भी कहा जाता है. इस साल 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा. शिव भक्तों के लिए यह मास बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, खासकर इसमें पड़ने वाले सोमवार. सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है, जिसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है. मान्यता है कि जो भक्त सावन के सोमवार को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा -पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सावन में की गई पूजा से भगवान शिव अपने भक्तों के कष्टों को हर लेते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते है.

सावन 2025 कब से हैं?

पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से हो रही है और समापन 9 अगस्त 2025, शनिवार को होगा.

सावन के पहले सोमवार को किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय

शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक

सावन के पहले सोमवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर शुद्ध जल, गंगाजल और दूध से अभिषेक करें. यदि संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ भी करवाएं. इससे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी बाधाएं दूर होती हैं.

बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल चढ़ाएं

भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल अत्यंत प्रिय हैं. सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर कम से कम 11 बेलपत्र अर्पित करें. प्रत्येक बेलपत्र पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें. इसके अलावा धतूरा, भांग, शमी पत्र और सफेद आक के फूल भी चढ़ाएं.

चंदन और भस्म का तिलक लगाएं

शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और भगवान शिव को भस्म अर्पित करें. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता लाता है.

शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें

सावन के पहले सोमवार को पूरे दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है. महामृत्युंजय मंत्र का जाप गंभीर रोगों से मुक्ति और अकाल मृत्यु के भय से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है.

दीपक प्रज्वलित करें

संध्या के समय शिव मंदिर में या अपने घर के पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करें. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं.

व्रत का पालन करें

यदि आप सावन सोमवार का व्रत रखते हैं, तो इस दिन अन्न ग्रहण न करें. केवल फल, दूध और सात्विक आहार का सेवन करें. व्रत रखने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि होती है, और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

गरीबों को दान करें

सावन के पहले सोमवार को अपनी श्रद्धा अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें. दान-पुण्य करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में खुशहाली आती है.

प्रदोष काल में पूजा

प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. सावन के पहले सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव मंत्रों का जाप करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.