Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी, खुलते ही मार्केट ने की निवेशकों पर पैसों की बारिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया भर के देशों पर लगाई टैरिफ को 90 दिनों के लिए पॉज करने के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1,000 अंकों की तेजी के साथ ओपन होकर 74,956.53 पर कारोबार कर रहा है.इसके अलावा सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा तेजी मेटल और फार्मा के शयरों में देखी गई.

खबर लिख जाने तक सेंसेक्स 1.70 फीसदी की तेजी के साथ 75,101.19 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,774.75 पर दिखाई दे रहा है. निफ्टी में 375.60 अंकों की तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 हरे निशान में हैं. 5 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

कैसा रहा था बीता कोराबारी दिन

बुधवार यानी 9 अप्रैल को भारतीय बाजार में गिरावट देखी गई थी. इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आधा फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स बुधवार को 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ यानी 379.93 अंक टूटकर 73,847.15 अंक पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 12 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए थे.

नेस्ले इंडिया इस दौरान 3.24 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर रहा था. वहीं, 3.43 फीसदी गिरावट के साथ SBI टॉप लूजर स्टॉक रहा था. निफ्टी भी बुधवार को निफ्टी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ यानी 136.70 अंक टूटकर 22,399.15 अंक पर बंद हुआ था. इस दौरान निफ्टी के 50 में से 18 स्टॉक हरे निशान में रहे थे. आज मार्केट ने फिर से अपनी चाल बदली है. बाजार दलाल स्ट्रीट आज हरा दिखाई दे रहा है.

सेंसेक्स के टॉप गेनर शेयर

शेयर बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. कंपनी के शेयर 5.23 फीसदी की तेजी के साथ 133.85 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, इसके बाद जेएसडब्लू स्टील, हिंडाल्को और सिपला के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.