Logo
ब्रेकिंग
बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब की इस गौशाला में जीवन से जूझती गायें, 6 की मौ’त, अरबों के काऊ सैस पर उठे सवाल

कपूरथला प्रशासन के तहत चल रही कमालपुर गौशाला इन दिनों भारी बदहाली और अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है। गौ सेवा में सक्रिय समाजसेवी दीपक ज्योति और हरजीत ने हाल ही में फिर गौशाला का निरीक्षण कर वहां की नारकीय स्थिति का खुलासा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गौवंश की देखभाल के नाम पर वसूले गए अरबों रुपये के काऊ सैस का प्रशासनिक स्तर पर सही उपयोग नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि दीपक ज्योति और हरजीत ने इसी साल 30 मार्च को भी इसी गौशाला का दौरा करके कई कमियों को गिनाया था पर उसके बावजूद कोई सुधार नहीं दिखा ।

गौ सेवक दीपक ज्योति ने बताया कि गौशाला में गायों को न तो हरा चारा मिल रहा है और न ही पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था है। सिर्फ तूड़ी खिलाई जा रही है, जो पोषण की दृष्टि से बेहद कमजोर होती है। गौशाला में न सफाई का उचित प्रबंध है और न ही गायों को मौसम की मार से बचाने के लिए पूरी तरह से छाया या शैड की सुविधा। कई गाय खुले में धूप और गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं।

सबसे दुखद स्थिति तब सामने आई जब दौरे के दौरान गौशाला में 6 मृत गायों के शव पड़े मिले। कई अन्य गायें भी बीमार अवस्था में थीं, लेकिन उनके उपचार के लिए डॉक्टर या चिकित्सा सुविधा की सही व्यवस्था नहीं थी। दीपक ज्योति ने कहा कि गायें बोल नहीं सकतीं, लेकिन उनकी पीड़ा देखकर आंखें नम हो जाती हैं।

यदि सरकार ने गौशाला का नियंत्रण अपने हाथ में लिया है, तो उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है। गौ सेवकों ने कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर और संबंधित प्रशासन से मांग की कि गौशाला की नियमित निगरानी की जाए और जल्द से जल्द वहां भोजन, पानी, छाया और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.