Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

सवाई माधोपुर: सूरवाल बांध में पलटी नाव, 10 लोग डूबे; 4 को बचाया गया… NDRF कर रही रेस्क्यू

0

राजस्थान के सवाईल माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव में 8 से 10 सवार थे. बांध की चादर की लपेटे में आने के बाद ये हादसो हो गया. अभी तक 3 से 4 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. बाकी लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वो सिर्फ 3 से 4 लोगों को ही निकाल सके.

सवाई माधोपुर में नाव पलटने से करीब 10 लोग सूरवाल बांध में डूब गए. वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लोगों को बचाने की कोशिश की. लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 से 4 लोगों को बाहर निकला सके. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाकी लोगों को पता नहीं चल सका है. सभी को बाहर निकालने के लिए कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

नाव पलटने से हुआ हादसा

ग्रामीणों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब नाव अचानकर बांध की चादर के लपेटे में आ गई. चार लोगों को इस हादसे में बाहर निकाल लिया गया है. बाकी लोगों को कुछ पता नहीं चल सका. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही काफी लोग मौके पर पहुंचे थे लेकिन सभी लोगों को निकाला नहीं जा सका. नाव और बचे हुए लोगों का कुछ पता नहीं चल सका है. लोगों को बाहर निकालने और उनका पता लगाने के लिए NDRF की टीम मौके पर मौजूद है.

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर ग्रामीणों और पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. हादसे के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. प्रशासन और पुलिस के एक अधिकार ने बताया कि लोगों का पता लगाने और बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव का काम जारी है. वहीं सूरवाल बांध में नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.