Logo
ब्रेकिंग
टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
Header Ad

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मामला किया दर्ज

सलमान खान की एक मुश्किल खत्म नहीं होती कि दूसरी शुरू हो जाती है. सुपरस्टार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं. पिछले कुछ महीने से मामला थोड़ा शांत था. लेकिन एक बार फिर उन्हें जान का खतरा है. मुंबई के वर्ली वाले ट्रैफिक डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात शख्स ने धमकी दी है. दरअसल सलमान को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई है.

इसके साथ ही सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ा देनी की धमकी भी मिली है. फिलहाल वर्ली पुलिस स्टेशन में धमकी देने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है.

सलमान खान की जान को खतरा

सलमान खान के पीछे लंबे वक्त से लॉरेंस बिश्नोई पड़ा हुआ है. कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं. उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग भी की गई थी. वहीं सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर बुरी तरह से टूट गए थे. हालांकि, अब एक बार फिर उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी मिली है. साथ ही गाड़ी को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.