Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

शुक्र हैं भगवान! पंजाब के लोगों के लिए आई राहत भरी खबर, पढ़ें…

0

बी.बी.एम.बी. और पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि भाखड़ा और रणजीत सागर डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है और लगातार घट रहा है। वहीं, सोमवार को भी पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 11.33 फीट ऊपर दर्ज किया गया। 4 दिन पहले तक यह जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 14 फीट ऊपर था।

बी.बी.एम.बी. और पंजाब सरकार के तकनीकी अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677.39 फीट तक पहुंच गया। चिंता की बात यह है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, जिसके कारण पिछले 24 घंटों में गोबिंद सागर झील में पानी का प्रवाह 55,388 क्यूसेक दर्ज किया गया। डैम का जलस्तर घटाने के लिए सोमवार को फ्लड गेट से 70,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि 2 दिन पहले तक 85,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

पोंग डैम का जलस्तर सोमवार सुबह 10 बजे 1391.33 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 11.33 फीट ज्यादा था। पानी को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को डैम से 90,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछले 24 घंटों में डैम के भंडार में 35,439 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। दूसरी ओर, रणजीत सागर डैम का जलस्तर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब 524.55 मीटर था। 3 दिन पहले तक यह जलस्तर 527 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। पिछले 24 घंटों में डैम के भंडार में 26,274 क्यूसेक पानी आया और डैम से 34,945 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.