Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

शिक्षा का अपमान! IIT मुंबई से पढ़ा इंजीनियर बना ‘हत्यारा’, बेरोजगारी के चलते मां को गर्दन काटकर मार डाला, पूरे शहर में सनसनी

0

बैतूल में एक शिक्षित परिवार के इकलौते बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. आरोपी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई से पढ़ाई की है.

दरसअल, 9 अक्टूबर की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मदनी निवासी इमला पति संतोष झरबडे (56 वर्ष) को गंभीर चोटों के कारण इलाज के लिए बोरदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत गंभीर होने पर उन्हें आमला अस्पताल रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका की मौत किसी धारदार हथियार से गले और चेहरे पर वार किए जाने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को मृतका के बेटे नितेश पिता संतोष झरबडे (26 वर्ष) पर संदेह हुआ. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अक्सर उसे छोटी-छोटी बातों पर डांटती थी. घटना वाले दिन भी किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पास ही रखा धारदार हंसिए से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई.

आरोपी का पूरा परिवार शिक्षित है आरोपी इकलौता बेटा है और उसकी 3 बहनें हैं. पिता टीचर हैं. एक बहन CISF में सिपाही है और एक बहन आईआईटी इलाहाबाद में M Tech की पढ़ाई कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.