Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

शहर में आवारा कुत्तों का कहर, 5 साल के मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर

खन्ना : गांव इकोलाही में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां खेत में गए एक 5 साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के समय बच्चा अपने पिता शिवल यादव के साथ खेत में चारा काटने गया था। कुछ देर के लिए पिता शौच के लिए पास ही चले गए और उसी दौरान यह हादसा हो गया। गांव में पहले से ही घूम रहे सात से आठ आवारा कुत्तों ने अकेले बैठे मासूम को निशाना बनाया और उस पर अचानक हमला कर दिया।

कुत्तों ने बच्चे के शरीर, गर्दन और पेट को बुरी तरह नोंच डाला। जब तक पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे पटियाला रेफर कर दिया।

सिविल अस्पताल की डॉक्टर फ्रैंकी ने बताया कि जब बच्चा अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत नाजुक थी। शरीर पर कई स्थानों पर गहरे घाव थे और खून अधिक बह चुका था। फिलहाल बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.