Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...
Header Ad

शरीर कांपने लगा और… शेफाली जरीवाला के साथ उस रात क्या हुआ था? आखिरी वक्त पर ये लोग थे साथ

‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. महज 42 साल की उम्र में उनका अचानक चला जाना परिवार वालों को गहरा सदमा दे गया. पति पराग त्यागी और उनकी मां का बुरा हाल है. शनिवार की शाम को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार हुआ, जहां पराग पत्नी को रोते हुए अंतिम विदाई देते नजर आए. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था. लेकिन पुलिस ने इस मामले में अबतक 8 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं. इनमें परिवार के सदस्य, मेड और बेलेव्यू हॉस्पिटल के डॉक्टर शामिल हैं. उस रात एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था, जानिए.

शेफाली जरीवाला को लेकर पता लगा है कि वो पिछले 7-8 सालों से एंटी-एजिंग दवाई ले रही थीं. 27 जून को उनके घर में पूजा थी, जिस वजह से शेफाली ने व्रत रखा था. इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवाई का इंजेक्शन लिया था. पुलिस जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि कार्डियक अरेस्ट की एक बड़ी वजह दवाई हो सकती हैं.

शेफाली के साथ उस रात क्या हुआ था?

शेफाली जरीवाला को लेकर जानकारी में सामने आई है कि 7-8 साल से वो एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं. वहीं 27 जून को भी कुछ ऐसा ही हुआ था. दरअसल उनके घर में पूजा थी, जिस वजह ,से शेफाली व्रत पर थीं. इसके बावजूद, उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवाई का इंजेक्शन ले लिया था. हालांकि, एक डॉक्टर की सलाह पर वो सालभर पहले से ही यह दवाई ले रही थीं. और इसके बाद से वो हर महीने यह ट्रीटमेंट भी लेती आ रही थीं. हालांकि, उस रात एक्ट्रेस की तबीयत काफी बिगड़ गई थी.

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उनका शरीर कांपने लगा और वो बेहोश होकर गिर गईं. जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था. जिस समय एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ी उस समय घर पर शेफाली, उनके पति पराग, मां और कुछ और लोग मौजूद थे. वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घर से कई तरह की दवाई जब्त की हैं, जिनमें एंटी-एजिंग वायल्स, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक से जुड़ी गोलियां शामिल हैं.

शादीशुदा जिंदगी में सब ठीक था?

दरअसल शेफाली जरीवाला की शादीशुदा जिंदगी में किसी विवाद या झगड़े के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दवाई की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. बताते चले कि बीती रात शेफाली के घर पहुंचकर मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर मौजूद कई चीजों की तलाशी ली. साथ ही घर में मौजूद परिवार वालों और दूसरे सदस्य से पूछताछ की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.