Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

झाबाल/सराय अमानत खां : थाना सराय अमानत खां के अंतर्गत आते गांव हवेलियां में तीन साल पहले विवाहित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में मृतक लड़की की मां संतो पत्नी मंगल निवासी फिरोजपुर गांव पीरां वाला कुणाल कालोनी ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया कि आपकी लड़की की मौत हो गई है जब वह  पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की संजना जो कि आंगन में मृत पड़ी थी, उसके गले पर रस्सी के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतक लड़की के ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि आपकी लड़की ने फांसी लगा ली है। जबकि लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की ने खुद फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे जबरन फांसी पर लटकाया है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की संजना की शादी करीब तीन साल पहले गांव हवेलियां में जुगराज सिंह के साथ हुई थी, जिसके अभी तक कोई संतान नहीं हुई, जिसके चलते उनकी लड़की संजना को उसके ससुराल वालों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में जब लड़की के परिजनों ने थाना सराय अमानत खां की पुलिस को सूचित किया तो थाना सराय अमानत खां की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जब थाना प्रमुख अमरीक सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। लड़की के परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.