Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

वियतनाम में 5.86 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर, एयरपोर्ट बंद… काजीकी तूफान का अलर्ट

0

वियतनाम में इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान काजीकी आज लैंडफॉल करेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, काजीकी वियतनाम के मध्य तट की ओर बढ़ रहा है. इसकी स्पीड 175 किमी प्रति घंटा है, जो लैंडफॉल के बाद और बढ़ सकती है. इसे देखते हुए देश भर के एयरपोर्ट्स और स्कूल बंद कर दिए गए हैं. वियतनाम एयरलाइंस और वियतजेट ने 22 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं.

4 प्रांतों के 5.86 लाख लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है. थान होआ, क्वांग त्रि, ह्यू और दानंग के 1.50 लाख से ज्यादा परिवारों को सुरक्षित जगह शरण लेने का आदेश दिया गया है. काजीकी दक्षिण चीन सागर में आगे बढ़ रहा है. तूफान के लैंडफॉल से पहले तटीय शहर विन्ह में रात भर भारी बारिश हुई. 7 तटीय प्रांतों ने समुद्र में नाव चलाने पर रोक लगा दी है. रेस्क्यू के लिए 21 हजार बचावकर्मी तैनात किए गए हैं.

पिछले साल यागी ने तबाही मचाई थी

पिछले साल वियतनाम में यागी तूफान आया था. यागी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे, 100 से ज्यादा लापता हो गए थे. तूफान की वजह से वियतनाम को लगभग 3.3 बिलियन डॉलर यानी ₹2.74 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था.

चीन के सान्या शहर में भी तूफान का असर

काजीकी के चीन के हैनान द्वीप से भी गुजरने की आशंका है. यहां 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है. सान्या में टूरिस्ट प्लेस, स्कूल, दुकानें और ऑफिस बंद कर दिए हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ठप्प है. सान्या चीन के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में से एक है. यहां पिछले साल 3.4 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे थे.

जुलाई से चीन के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पिछले महीने चीन में 52.15 अरब युआन यानी ₹6.06 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. इस दौरान 295 लोग मारे गए और लाखों लोग प्रभावित हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.