Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

उधर बिग बॉस के घर में पहुंची नीलम गिरी, इधर खेसारी लाल यादव ने रिलीज कर दिया दमदार भोजपुरी गाना

0

कलर्स और जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से हो गई है. इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं, जिनमें से एक भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी भी हैं. नीलम गिरी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पवन सिंह से लेकर खेसारी तक के साथ काम किया है. नीलम गिरी ‘बिग बॉस 19’ में आने के बाद से छाई हैं, वहीं 25 अगस्त यानी आज खेसारी लाल और नीलम गिरी का नया गाना ‘कमरिया में पीर’ यूट्यूब पर रिलीज किया गया है.

सारेगामा हम भोजपुरी के इंस्टाग्राम पर गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा गया, ‘खेसारी लाल और शिल्पी राज का धमाकेदार गाना कमरिया में पीर, नीलम गिरी पर फीचर्ड हुआ, सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल के साथ सभी प्रमुख ऑडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो गया है.’ इस वीडियो में नीलम गिरी और खेसारी लाल का रोमांटिक अंदाज दिखाया गया.

‘कमरिया में पीर’ गाने को खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाया है, वहीं गाने को खेसारी लाल और नीलम गिरी पर फिल्माया गया है. इसमें आपको एक बार फिर नीलम के साथ खेसारी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा क्योंकि इसके पहले ही इस जोड़ी को भोजपुरी गानों को पसंद करने वालों ने खूब प्यार दिया है.

‘कमरिया में पीर’ गाने को निर्जला एनके ने लिखा है, वहीं इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है. म्यूजिक वीडियो को सुमित कुमार और रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. वहीं गाने के कोरियोग्राफर भी रोहित शेट्टी ही हैं. खेसारी और नीलम गिरी का नया गाना ‘कमरिया में पीर’ इस समय काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी वजह ये भी है कि आजकल ‘बिग बॉस 19’ में जाने की वजह से नीलम गिरी ट्रेंड में हैं.

कौन हैं नीलम गिरी?

29 साल की नीलम गिरी वेस्ट बंगाल में जन्मीं हैं, लेकिन मूलरूप से यूपी के बलिया से हैं. इनके पिता की हार्डवेयर की दुकान है. नीलम की स्कूलिंग पटना के सेंट माइकल स्कूल से हुई और पटना यूनिवर्सिटी से इन्होंने ग्रेजुशन किया है.

नीलम गिरी एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं, लेकिन उनका सपना शुरू से एक्ट्रेस बनने का था. नीलम ने टिक टॉक वीडियो शुरू में बनाया था और उन्हें बाद में भोजपुरी फिल्मों से ऑफर आए. नीलम ने पवन सिंह, खेसारी लाल, निरहुआ, अरविंद अकेला कल्लू और अंकुश राजा के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है और आज भोजपुरी में काफी फेमस हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.