
राजपुरा: राजपुरा की शीतल कॉलोनी निवासी और पूर्व पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ढिल्लों के बेटे, नॉबल ढिल्लों (29) की ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नॉबल करीब 7 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और अब वहीं कारोबार कर रहा था।
नॉबल के पिता ने बताया कि 30 जून को उनकी अपने बेटे से फोन पर करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। वह कह रहा था कि वह 3-4 महीने में पंजाब आएगा और बोला था, “मेरे लिए लड़की देख लेना, मैं आकर शादी करके ही जाऊंगा।”
अपने बेटे की मौत से दुखी पिता गुरप्रीत सिंह ने भर आई आंखों से कहा, “बनता तो यह था कि मेरा बेटा मेरी अर्थी को कंधा देता, लेकिन मेरी किस्मत देखो कि मुझे अपने जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।” परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार सिडनी में रहते हैं और उम्मीद है कि 4-5 दिनों में बेटे का शव भारत पहुंच जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.