Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

लू लगने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत, इसीलिए कंधे पर उठाया… वीडियो वायरल होने के बाद तारिक अनवर ने पेश की सफाई

0

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. तारिक अनवर ने रविवार को बिहार के कटिहार में मनिहारी और बरारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. वहीं का उनका एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में गांव के लोग तारिक अनवर को अपने कंधे पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इस पर निशाना साधा है. वहीं, अब कांग्रेस नेता ने इस पर सफाई पेश की है.

कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्होंने अपनी सफाई सामने रखी है. उन्होंने कहा, मुझे थोड़ी लू लग गई थी क्योंकि बहुत गर्मी थी. दूसरी बात यह है कि, वहां के लोगों की मोहब्बत थी, वो कह रहे थे कि आप कीचड़ में जाएंगे तो फंस जाएंगे, गिर जाएंगे. तो इसीलिए उन्होंने कंधे पर उठा लिया इसके अलावा और कोई बात नहीं है. उन्होंने आगे कहा, लू लगने की वजह से मैं असहज महसूस कर रहा था, लोगों ने इसको देखा तो उन्होंने खुद कहा कि आप कीचड़ में मत चलो, हम आपको वहां तक पहुंचा देंगे.

चुनाव में जीत की जताई उम्मीद

तारिक अनवर ने आगे कहा, आज तो बिहार की जनता पूरे विपक्ष को कंधे पर उठाना चाहती है. उन्होंने राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोट चोरी को लेकर हुई यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से अभी यात्रा हुई और यात्रा में हमें लोगों का समर्थन मिला. युवा आगे आए, महिलाएं आगे आईं. ऐसा लगता है कि बिहार की जनता इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष को अपने कंधों पर उठा लेगी.

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने इस वायरल वीडियो पर जमकर निशाना साधा. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी के नेता शहजाद पूनावाला ने तारिक अनवर पर हमला करते हुए कहा, उनको बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए किसी वीवीआईपी प्रोटोकॉल की जरूरत है.

शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस की अधिकार भावना, बाढ़ से जूझ रहे इलाकों में भी ये वीवीआईपी प्रोटोकॉल चाहते हैं. बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते समय भी तारिक अनवर लोगों के कंधों पर बैठकर निरीक्षण कर रहे हैं. कांग्रेस के सांसद वीवीआईपी मोड में हैं.

साथ ही बीजेपी पार्टी के एक्स हैंडल पर भी इसकी आलोचना की गई. बीजेपी ने तारिक अनवर की कंधे पर दौरा करते हुए वीडियो पोस्ट की. साथ ही लिखा, कांग्रेस की गरीब विरोधी मानसिकता! बिहार के कटिहार में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेसी सांसद तारिक अनवर ग्रामीणों के कंधे पर ही सवार हो गए. पीड़ित को और पीड़ा देना, कब तक गरीब और ग्रामीण लोगों का इस तरह कांग्रेस अपमान करेगी?

Leave A Reply

Your email address will not be published.