Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ...
Header Ad

‘बाइक खराब हो गई है रात आपके घर रुक सकते हैं… बहाना बनाकर लड़की के घर रूका कपल, किया ऐसा कांड, उड़ गए होश

0

भोपाल : कर भला सो हो भला कहावत तो आपने सुनी ही होगी… लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी में बिल्कुल विपरीत मामला सामने आया है। जहां एक बीएससी फाइनल इयर की छात्रा को जिंदगी भर के लिए सबक मिल गया। दरअसल, उसके पास रात को एक कपल आता है जो कहता है कि हमारी गाड़ी खराब हो गई, तुम्हारे घर रात में रुक जाएं। जान पहचान होने की वजह से लड़की ने हामी भर दी। कपल रात भर लड़की के घर पर रहा लेकिन जैसे ही सुबह लड़की की आंख खुलती है तो उसके होश उड़ गए। वह भागी भागी पुलिस स्टेशन पहुंची।

ये है पूरा मामला

बेहद हैरान कर देने वाला मामला राजधानी भोपाल के सुभाष कॉलोनी का है। जहां अनूप इमरे नाम की लड़की किराए के मकान में रहती है। वह बीएससी फाइल इयर की छात्रा और यहां रहकर पढ़ाई करती है। दो दिन पहले शुभम राजपूत जो मंडीदीप का रहने वाला है उसके घर आता है। शुभम राजपूत की पत्नी भी उसके साथ थी। शुभम ने अनूप से रिक्वेस्ट की कि उसकी बाइक खराब हो गई है। इसलिए वह घर नहीं लौट सकते वह उसे अपने घर पर रख सकती है क्या? जान पहचान होने के कारण अनूप ने मना नहीं किया और उन्हें ठहरने की इजाजत दे दी।

वहीं, रात को जब अनूप गहरी नींद में सो गई तो पति-पत्नी ने उसके घर में चोरी कर ली। परिचित कपल अनूप की स्कूटी लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही उन्होंने घर में रखे 10 हजार रुपए नगद, 45 हजार नगद अपने खाते में ट्रांसफर किए। आईफोन और एक लैपटॉप भी लेकर रफू चक्कर हो गए।

आंख खुलते ही उड़े होश

सुबह में जब अनूप की नींद खुली तो देखा कि घर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। पति-पत्नी घर में नहीं थे साथ ही सामान भी गायब था। उसके समझते देर न लगी कि उसके साथ खेल हो गया है। अनूप भागे-भागे अशोका गार्डन थाने पहुंची। यहां उसने घटना के बारे में पुलिस की बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.