Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

पंजाब के इस शहर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

0

मोगा : मोगा शहर के वार्ड नंबर 34 बुक्कन वाला रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक क्लोरीन गैस लीक हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह से गैस रिसाव की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन प्लांट अधिकारियों ने मामले को हल्का बताते हुए कार्रवाई करने के बजाय इसे दबाने की कोशिश की।

शाम करीब 7 बजे गैस का दबाव बढ़ने के साथ ही हालात बिगड़ गए। गैस का असर लगभग 2 किलोमीटर के दायरे तक फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गैस पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान पानी का छिड़काव करते हुए फायरमैन बिक्कर सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेयर बलजीत सिंह चानी की गाड़ी से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गैस लीकेज के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.