Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

लुधियाना में लूट की कोशिश नाकाम, सिलैंडर से भरी ट्राली चालक को लुटेरों ने बनाया निशाना

लुधियाना : लुधियाना में सिलैंडर की डिलीवरी देने जा रहे ट्राली चालक से लूट की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में जगराओं के रायकोट रोड पर गैस एजैंसी के ट्राली चालक से लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है, लेकिन लुटेरे इसमें कामयाब नहीं हो सके। लुटेरों ने पहले सिलैंडर चुराने की कोशिश की, लेकिन जब वे इसमें कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान चालक से लुटेरों की हाथापाई हो गई और ट्राली चालक अपना संतुलन खो बैठा जिस कारण सिलैंडर से भरी ट्राली नाले में पलट गई। ट्राली को फिलहाल क्रेन की मदद से ट्राली को बाहर निकाला लिया गया है, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

इस बारे जानकारी देते ट्राली चालक का कहना है कि सिलैंडर की डिलीवरी देने जा रहा था तो रास्ते में चोर उसकी ट्राली में चढ़ गए और उसका गला दबाकर कैश लूटने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया।  हादसे में एक चोर की टांग टूट गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.