Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

‘लग्जरी कार दो, तब लूंगी एक्शन’… रेप पीड़िता से महिला दारोगा ने कहा, SP ने कर दिया सस्पेंड

बिहार के मोतिहारी जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात बेहतर पुलिसिंग के लिए रोज नई-नई तरकीब निकाल रहे हैं. हालांकि, कुछ पुलिसकर्मी उनके इस सपनों को चकनाचूर करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में बयान दर्ज करवाने और एक्शन लेने की एवज में जांच अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति ने लग्जरी गाड़ी की डिमांड की है. इसका एक वीडियो भी इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.

हरसिद्धि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा और बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ युवक की शिकायत लेकर 27 अप्रैल को थाने पहुंची थी. साथ ही पूरे मामले में पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई थी. ऐसा आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को लेकर रद्दी में टोकरी में डाल दिया था.

नहीं की कोई कार्रवाई

इस मामले में काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब पीड़ित परिवार इसकी गुहार लगाते हुए फिर से थाना पर पहुंचा तो उसके केस की इंचार्ज महिला दरोगा पिंकी कुमारी ने अपने एक तथाकथित संबंधी की ओर से अलग ही जवाब दिलवाया, जो ऑडियो क्लिप अब पूरे जिले में तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल ऑडियो में महिला दरोगा पिंकी कुमारी और उनका एक संबंधी जो की बयान कलमबद्ध कर रहा था.

बयान दर्ज करवाने की एवज में लग्जरी गाड़ी की डिमांड

वह वायरल ऑडियो में पीड़िता के परिवार से कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की एवज में लग्जरी गाड़ी की डिमांड करता हुए सुने जा सकता हैं. लेकिन पीड़ित परिवार इसके लिए सक्षम नहीं होने की बात कहते हुए उनकी इस नाजायज मांग को अनसुना कर देता है. साथ ही महिला दारोगा और उनके संबंधित व्यक्ति की ओर ये भी कहा गया कि केस करोगे तो पैसा खर्च करना ही पड़ेगा क्योंकि अदालत में भी पेशकार और चपरासी को पैसा देना पड़ेगा.

48 घंटे बाद कराया मेडिकल

वायरल हुए इस ऑडियो क्लिप को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस ऑडियो क्लिप की जांच का जिम्मा अरेराज एसडीपीओ को सौंपा था. जांच में मामला सही पाए जाने पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कड़ी कार्रवाई करते हुए महिला दारोगा पिंकी कुमारी को तत्काल निलंबित करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया है. यहां बता दे कि इस दुष्कर्म के मामले में 48 घंटे के बाद जानबूझकर एफआईआर दर्ज की गई थी, ताकि मेडिकल कराने के बाद कोई सबूत न मिलने पाए और इतना से भी नहीं मन भरा तो पीड़िता के गरीब परिजनों को फोन कर ऑटो नहीं लग्जरी गाड़ी लाने की हिदायत दी गई.

महिला दरोगा सस्पेंड

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन देखना अब यह होगा कि इस मामले में बाकी आरोपियों पर कब तक और क्या कार्रवाई होगी. इस तरह की घटनाओं ने एक बार फिर प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.