Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

‘रोज रात 3 बजे…’, बुजुर्ग की नींद में मुर्गे ने डाली खलल, शिकायत लेकर पहुंच गया RDO ऑफिस

केरल के पठानमथिट्टा जिले के पल्लीकल गांव से मुर्गे की बांग को लेकर एक अनोखा विवाद सामने आया है. ये विवाद किसी संपत्ति या पैसे को लेकर नहीं था, बल्कि एक मुर्गे की सुबह-सुबह बांग देने को लेकर था. मामला आरडीओ (रेवेन्यू डिविजनल ऑफिस) तक जा पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन ने इस समस्या का हल कराया और बुजुर्ग की रातों की नींद उसे लौटाई. प्रशासन की मदद से बुजुर्ग अब खुश है.

दरअसल, हर रोज सुबह तीन बजे पड़ोसी अनिल कुमार का मुर्गा बांग देना शुरू कर देता है और लगातार बांग देता ही जाता, जिसके कारण बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरूप की रातों की नींद हराम हो गई थी. जब रात की नींद खराब हुई तो दिन का चैन भी खराब होना था. बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरूप की लंबे समय से तबीयत खराब होने के कारण वह इस समस्या से काफी परेशान थे.

सुबह तीन बजे बांग देने लगता था मुर्गा

राधाकृष्ण कुरूप ने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे के खिलाफ रेवेन्यू डिविजनल ऑफिस (आरडीओ) में शिकायत दर्ज कराई. राधाकृष्ण कुरूप ने बताया कि मुर्गा रोज सुबह तीन बजे बांग देना शुरू कर देता है, जिसकी वजह से वह सो नहीं पाते हैं. उकना सारा सुकून खत्म हो गया है.

मुर्गे को ऊपरी मंजिल से हटाने को कहा

आरडीओ के अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लिया. प्रशासन ने जांच करने के बाद यह माना कि मुर्गा सच मे समस्या की जड़ है. अनिल कुमार ने मुर्गे को घर के ऊपर वाली छत पर रखा हुआ था. पदाधिकारियों ने राधाकृष्ण कुरूप और अनिल कुमार दोनों को इस विषय पर बात करने के लिए बुलाया. बात करने के बाद मुर्गे के बाड़े को ऊपरी मंजिल से हटाकर घर के दक्षिणी हिस्से में ले जाने का आदेश दिया, जो कि कुरूप के निवास से दूर था. इसके लिए 14 दिनों की समय सीमा तय की गई थी, ताकि इस अजीबो-गरीब पड़ोसी झगड़े का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.