Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

रिहायशी इलाके में गिरा विमान, विस्फोट के बाद लगी आग, 19 साल के पायलट की मौत

गुजरात के अमरेली के एक रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटना हुई है. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि यह विमान एक निजी कंपनी के ट्रेनिंग सेंटर का है. हादसे में 19 साल के पायलट की मौत हो गई. जब विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो आसपास के लोग भाग खड़े हुए. उनके बीच डर का माहौल पैदा हो गया.

हादसा अमरेली के गिरिया रोड पर एक रिहायशी इलाके में हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद विस्फोट हुआ और पूरा विमान आग की चपेट में आ गया. आग की लपटों में घिरा विमान नीचे गिर गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. मामले की जांच की जा रही है.

क्या विमान में थी खराबी?

जानकारी के मुताबिक, अमरेली में एक निजी कंपनी द्वारा पायलट प्रशिक्षण केंद्र चलाया जाता है. इस केंद्र में नये पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है. इस प्रशिक्षण के तहत युवा पायलट प्रशिक्षण ले रहा था और उसी समय विमान हादसा ही गया. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है कि विमान में कोई खराबी थी या दुर्घटना का कारण क्या था? घटना की जांच जारी है.

घटनास्थल पर पहुंचे DM-SP

विमान दुर्घटना की सूचना मिलते ही अमरेली कलेक्टर अजय दहिया, एसपी संजय खरात और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पायलट को बचाने के प्रयास शुरू किए गए. अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और पायलट को विमान से बाहर निकाला गया, जो आग की लपटों में घिरा हुआ था. लेकिन, विस्फोट के कारण युवा पायलट की विमान के अंदर ही मौत हो गई.

विस्फोट के बाद विमान में लगी आग

इस घटना को लेकर एसपी खरात ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, जिससे अनिकेत महाजन नामक व्यक्ति की मौत हो गई. एसपी के अनुसार, विमान में एक व्यक्ति सवार था. अमरेली के जिला कलेक्टर अजय दहिया ने बताया कि प्रशिक्षक विमान में केवल एक प्रशिक्षु था और वह अकेले उड़ान भर रहा था. यह बात सामने आई है कि उन्होंने इसकी अनुमति ली है. विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक पेड़ से टकरा गया. गनीमत रही कि यह किसी इमारत से नहीं टकराया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.